फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NO Passbook Entry in SBI Bangapani

बंगापानी एसबीआई में डेढ़ साल से पासबुक में नहीं हो रही एंट्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
NO Passbook Entry in SBI Bangapani
बंगापानी एसबीआई। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
बंगापानी (पिथौरागढ़)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बंगापानी में पिछले डेढ़ साल से पासबुक एंट्री करने वाली मशीन खराब है। इस कारण यहां से पासबुक में एंट्री नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को लेन-देन का पता नहीं चल पा रहा है। इंटरनेट सेवा बदहाल होने से पिछले डेढ़ साल से यहां खाते भी नहीं खुल पा रहे हैं।
विज्ञापन

बंगापानी तहसील के एसबीआई में डेढ़ साल से पासबुक इंट्री मशीन खराब होने से लोग परेशान हैं। गोरीछाल के ग्राम सभा आलम, दारमा, मवानी दवानी, शिलिंग, खर्तोली, सिरतोला, सेरा टांगा, लोदी, बिंदी, गोल्फा, बोना, तोमिक, ढुनामाणी, जाराजिबली, बंगापानी, मदरमा, धामीगांव, घुरुडी, बांसबगड़, लुमती के लोग बहुत परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम दानू ने बताया कि बैंक में लोगों के खाते भी नहीं खुल रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पास बुक में इंट्री न होने से खाते में लेने देने प्रक्रिया का कुछ भी खाताधारकों को पता नहीं चल पा रहा है। इससे खाताधारक परेशान हैं। उन्होंने बैंक प्रबंधक और डीएम डॉ. आशीष चौहान को ज्ञापन सौंपकर समस्या सुलझाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed