फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No one will be allowed to go to the warehouse

Pithoragarh News: वेयर हाउस में जाने की किसी को नहीं मिलेगी अनुमति

Thu, 01 Feb 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 01 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
No one will be allowed to go to the warehouse
पिथौरागढ़ में प्रसार प्रशिक्षण केंद्र ग्राम्य विकास थरकोट का निरीक्षण करतीं डीएम रीना जोशी। संव
पिथौरागढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाए। वहां उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम डॉ. एसके बरनवाल, तहसीलदार जगदीश नेगी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव कराने को कसें कमर

पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए नोडल पुलिस अधिकारी सीओ नरेंद्र पंत ने थाना प्रभारी, सेक्टर पुलिस अधिकारियों, एफएसटी, एसएसटी टीम के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने संवेदन और अति संवेदनशील बूथों की मैपिंग करने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सक्रिय अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

आज होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
चंपावत। पंचस्थानीय की ओर से नगर पालिका परिषद की मतदाता लिस्ट का डाटा इंट्री का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पंचस्थानीय विभाग से के अनुसार नगर पालिका की ओर से घर-घर जाकर विस्तृत पुनरीक्षण के आधार पर मतदाता सूची की डाटा इंट्री का कार्य 15 जनवरी तक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन और निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य के निरीक्षण, दावे और आपत्तियों के निस्तारण की अवधि 16 से 22 जनवरी तक रखी गई थी। इसके बाद 23 जनवरी से एक फरवरी तक पूरक सूचियों की डाटा इंट्री और फोटो स्टेट का कार्य पूरा किया गया। इसमें करीब 10 दिन का समय लगा। प्रभारी जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव रावत ने बताया कि दो फरवरी को निर्वाचन नामावलियों का जनसामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed