{"_id":"65b14f84185870b26c0f5d3b","slug":"no-one-could-reach-nauliagaon-by-seven-km-road-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-9524-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कोई भी नौलियागांव तक नहीं पहुंचा पाया सात किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कोई भी नौलियागांव तक नहीं पहुंचा पाया सात किमी सड़क
Wed, 24 Jan 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क को तरसता विकासखंड का नौलियागांव। स्रोत: ग्रामीण
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट विकासखंड का नौलियागांव सड़क सुविधा से वंचित है। गांव के लोग आज भी सड़क के लिए सात किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के लिए मजबूर हैं।
डीडीहाट विकासखंड के नौलियागांव में 30 परिवार सड़क के अभाव में जिंदगी जी रहे हैं। इस गांव में सब्जी और दूध का उत्पादन बहुतायत में होता है। सड़क नहीं होने के कारण यहां के ग्रामीण उत्पादित सब्जी सहित अन्य उत्पादों को बाजार तक नहीं पहुंचा पाते हैं। इस गांव में रह रहे परिवारों का मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन है। गांव में किसी के बीमार पड़ने पर उसे डोली से मुख्य सड़क तक लाने के लिए कम से कम सात से 10 युवकों की जरूरत होती है। कई बार डोली को कंधा देने के लिए लोग नहीं मिल पाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 1990 से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन किसी नेता या जनप्रतिनिधि ने उनकी मांग का संज्ञान नहीं लिया। जो युवा नौकरी के लिए जिले से बाहर चले गए हैं उनके परिवार या तो डीडीहाट में किराये पर रह रहे है या तो गांव से पलायन ही कर गए हैं।
विज्ञापन
देश में ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। अफसोस कि नौलियागांव को सड़क से जोड़ने के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों के पास कोई योजना नहीं है। - हर्षित मेहता नौलियागांव।
- हर्षित मेहता नौलियागांव।--
नौलियागांव में सड़क लाने के लिए लंबा संघर्ष किया है। सात किमी की खड़ी चढ़ाई होने के कारण इस गांव में कोई अधिकारी, जनप्रतिनिधि भी नहीं आते हैं। अगर सरकार ने जल्द ही इस गांव को सड़क से नहीं जोड़ा तो शेष परिवार भी पलायन कर जाएंगे। - लक्ष्मण सिंह मेहरा नौलियागांव।

- हर्षित मेहता नौलियागांव।