{"_id":"6043d3278ebc3e591d012f3b","slug":"no-more-water-in-didihat-pithoragarh-news-hld4172861159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन बाद छोड़कर मिलेगा नलों में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन बाद छोड़कर मिलेगा नलों में पानी
विज्ञापन
डीडीहाट नगर में टैंकर से पानी भरने के लिए उमड़ी लोगों भीड़।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पानी की समस्या से जूझ रहे नगरवासियों को अब नलों में हर तीसरे दिन पानी मिलेगा। लगातार गर्मी बढ़ने से इस बार माहभर पहले ही प्राकृतिक स्रोतों से पानी में भारी गिरावट आ गई है।
डीडीहाट नगर की 20 हजार की जनसंख्या को रोजाना 0.65 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन इस बार मार्च में ही प्राकृतिक स्रोतों से 0.6 एमएलडी पानी ही मिल रहा हैं। जो पूरे नगर को रोजाना पानी देने के लिए पर्याप्त नहीं है। जल संस्थान सभी वार्डों में टैंकर, तीन पिकप वाहनों से पानी सप्लाई कर रहा है।
नलों में पानी न आने से सड़क से दूर रहने वाले परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इधर वर्ष 2011 से बन रही थल डीडीहाट रामगंगा पेयजल योजना के पूरा न होने से लोगों में गुस्सा है। जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार ने बताया कि इस बार जाड़ों में बारिश नहीं हुई है। इस कारण मार्च में ही प्राकृतिक स्रोतों से पानी की सप्लाई कम हो गई है।
विज्ञापन
पानी की समस्या से लोग परेशान
मुनस्यारी (संवाद)। ग्राम सभा चौना, भदेली, मटेना, मालुपाती, हरकोट क्षेत्र की तीन हजार से अधिक की आबादी आठ माह से पानी की समस्या से जूझ रही है। इन गांवों में आपदा के बाद से पेयजल लाइन पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई थी, जिन्हें सुधारा नहीं गया है। तब से पानी की किल्लत है। क्षेत्रवासी बारिश में नाले के पानी से काम चलाते हैं। कई नाले भी सूख गए हैं। क्षेत्र में एकमात्र पेयजल लाइन होने के कारण मुश्किलें बढ़ गई है। विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।