फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Madical Facility in Gangolihat

तकनीशियन के अभाव में पांच साल से एक्सरे सुविधा से वंचित मरीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
No Madical Facility in Gangolihat
No Madical Facility in Gangolihat
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में एक्सरे की सुविधा तक नहीं है। तकनीशियन नहीं होने से मरीजों को एक्सरे के लिए भी 80 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ जाना पड़ रहा है। इससे मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट विकासखंड की 30 हजार से अधिक की आबादी इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर निर्भर है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। प्रतिदिन सीएचसी में 120 से 200 तक मरीज आते हैं, मगर यहां जांच की सुविधा नहीं है। फिजीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में एक्सरे मशीन है, लेकिन तकनीशियन नहीं है। दिसंबर 2016 में एक्स-रे तकनीशियन के सेवानिवृत्त होने के बाद से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। मामूली चोट में एक्सरे के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अल्मोड़ा या हल्द्वानी जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटका है ताला
गंगोलीहाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में मरीजों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन रखी गई है। यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट रहे डॉ.सौरभ गहरवार ने स्वास्थ्य विभाग से अनुमति मिलने पर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए थे।
उन्होंने पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी बनने के बाद भी यहां आकर अल्ट्रासाउंड कर मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई। इससे बेड़ीनाग विकासखंड की महिलाओं को भी सुविधा मिल रही थी। उनके स्थानांतरण के बाद से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लग गया है। अब गर्भवती महिलाओं को जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
अस्पताल में वायरल फीवर के रोगियों की लग रही है भीड़
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में वायरल बुखार के रोगियों की भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को करीब 320 रोगी अस्पताल पहुंचे। डॉ.रविंद्र बोहरा ने बताया कि अधिकतर रोगी सर्दी, जुखाम और बुखार से पीड़ित हैं।

उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि डॉ.रखोलिया ने करीब पांच बजे तक 45 गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों का अल्ट्रासाउंड किया गया, जबकि चार एक्सरे किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed