फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No BADP in Bin Block

बिण ब्लॉक को बीएडीपी और सीएमबीएडीपी योजना से वंचित रखने पर नाराजगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
No BADP in Bin Block
बिण ब्लाक में बैठक करते ग्राम प्रधान और ब्लाक प्रमुख। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विण ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इसमें बीएडीपी और सीएमबीएडीपी योजना से ब्लॉक को वंचित रखने को लेकर चर्चा की गई। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि दोनों योजनाओं से वंचित रख केंद्र और प्रदेश सरकार ने उनके साथ पक्षपात किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मूनाकोट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे गांवों को बीएडीपी, सीएमबीएडीपी योजना का लाभ दिया जा रहा है। विण ब्लॉक को इसलिए वंचित रखा गया है क्योंकि विण ब्लॉक सीधे नेपाल सीमा से नहीं जुड़ा है।
विज्ञापन

विण ब्लॉक के कई गांव दो से तीन किमी नेपाल से लगी सीमा से जुड़े हैं। जो अब भी अति दुर्गम और पिछड़े हैं। बैठक में तय किया गया कि सांसदों से वार्ता कर उनसे मामले को सदन में उठाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का कहना है कि पूर्व विधायक मयूख महर ने आश्वासन दिया है कि आने वाले समय में राज्य सरकार के समक्ष ये मामला उठाया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी, रोहित कोहली, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष महिपाल वल्दिया, ललित महर, बबलू, लक्ष्मण राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed