फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nitin became the students' union president unopposed

नितिन बने छात्रसंघ के निर्विरोध अध्यक्ष

Thu, 06 Oct 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Nitin became the students' union president unopposed
पिथौरागढ़ कालेज में शपथ लेते छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ के छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर नितिन मारकाना निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा महासचिव पद पर दीपक मेहता निर्वाचित हुए। मनीष सामंत उपाध्यक्ष, बबीता बिष्ट छात्रा उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। राजेश सिंह चौहान संयुक्त सचिव, धीरज चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष, दीपक वर्मा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुने गए। 6385 मतदाता वाले जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में करीब 56 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। छात्रा उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर मात्र 4-4 वोटों का अंतर रहा। संयुक्त सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर भी अंतर काफी कम रहा।

विज्ञापन


छात्रसंघ महासचिव पद पर दीपक मेहता को 2140, पंकज सिंह लुंठी को 1419 मत प्राप्त हुए। दीपक ने 721 मतों से चुनाव जीता। उपाध्यक्ष पद पर 2128 वोट लेकर मनीष सामंत विजयी रहे। प्रशांत विश्वकर्मा को 773, जितेंद्र सिंह चौहान को 601 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर 1063 मत लेकर बबीता बिष्ट ने जीत हासिल की। रेखा मात्र 4 वोट से चुनाव हार गई। रेखा को 1059 वोट मिले। बेबिका विश्वकर्मा को 764, अर्चना बराल को 614 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर 859 मत लेकर राजेश सिंह चौहान विजयी रहे। अभिषेक कोहली को 788, प्रकाश सिंह को 776, धर्मेंद्र सिंह को 639, प्रकाश सिंह रौतेला को 408 मत मिले। 
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर धीरज चंद्र जोशी ने जीत दर्ज की। उन्हें 1225 मत मिले। सौरभ भंडारी को 1221 मत हासिल हुए। रोहित बोनाल को 595, कमलेश कसन्याल को 497 मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि में दीपक वर्मा ने जीत दर्ज की। उन्हें 1024 वोट मिले। जीवन सिंह पाटनी को 961, हरिओम सिंह को 922, ललित कुमार को 477 वोट प्राप्त हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अजय शुक्ल ने परिणाम घोषित किए। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। चुनाव संपन्न कराने में सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. पंकज भट्ट समेत तमाम कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटा का भी रहा जोर
पिथौरागढ़ महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में नोटा का भी जोर रहा। 346 विद्यार्थियों ने नोटा का प्रयोग किया। छात्रसंघ महासचिव पद पर 24 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। उपाध्यक्ष पद पर 39, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर 34, संयुक्त सचिव पद पर 75, कोषाध्यक्ष पद पर 35, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर 128 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया।


सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम
पिथौरागढ़ महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम थे। सुबह से ही पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात था। बाहरी लोगों को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। कई बार छात्रों के गुटों में झड़पें भी हुई। एसडीएम संतोष पांडे भी चुनाव के दौरान बने रहे। कोतवाल ध्यान सिंह भी पूरी मुस्तैदी से डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed