फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nirtoli village of random cutting of road hazards

सड़क की बेतरतीब कटिंग से निर्तोली गांव को खतरा

Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट Updated Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
Nirtoli village of random cutting of road hazards
इस तरह दरक रही निर्तोली गांव की पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

मदकोट से बोना के लिए बन रही सड़क की बेतरतीब कटिंग से 40 परिवारों वाला निर्तोली गांव आपदा की जद में आ गया है। जल्द गांव की सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में निर्तोली में तबाही मच सकती है। सड़क कटिंग से गांव के नीचे की पहाड़ी जबरदस्त ढंग से दरक रही है।

विज्ञापन


24 किमी लंबे मदकोट-बोना मार्ग के किमी 16 में सड़क निर्माण के लिए पहाड़ी बेतहाशा काटने से लगातार जमीन खिसक रही है। पहाड़ी में दरारें आ गई हैं। सड़क के ऊपर की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। ये भूस्खलन निर्तोली गांव के लिए खतरे का कारण बन गया है। ग्राम प्रधान जय सिंह पहाड़ी खिसकने को गांव के लिए गंभीर खतरा बताते हैं। कहते हैं कि कई बार सुरक्षा दीवार लगाने का मामला लोनिवि के विश्व बैंक डिवीजन और एसडीएम के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन विभाग और प्रशासन निर्तोली के ऊपर मंडरा रहे खतरे को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में लोनिवि के विश्व बैंक डिवीजन के अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर भट्ट का कहना है कि इस स्थान पर सुरक्षा दीवार लगाने के आदेश पहले ही ठेकेदार को दिए जा चुके हैं। दीवार न लगाना गंभीर बात है। वह स्वयं सड़क का जायजा लेंगे। दीवार लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेतहाशा कटिंग से कनालीछीना कस्बे पर भी खतरा
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। सीमा सड़क संगठन ने कनालीछीना कस्बे में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पहाड़ी को इतना ऊपर तक काट दिया है कि पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। पेड़ गिर रहे हैं, यदि पहाड़ी का पूरा मलबा एक साथ नीचे गिरा तो कनालीछीना में कई दुकान और मकान मलबे में दब जाएंगे। कई आवासीय मकान भी इस स्थान पर भूस्खलन की जद में आ गए हैं। समाजसेवी शिवराज भंडारी कहते हैं कि एक साल से सुरक्षा दीवार लगाने की मांग सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से की जा रही है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed