फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NH Open in Pithuragarh

चौथे दिन खुला पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग खतरा बरकरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
NH Open in Pithuragarh
बंगापानी तहसील के लुम्ती में सड़क तक नदी का पानी आने के कारण फंसे लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। हालांकि अभी भी दिल्ली बैंड के पास लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इससे वाहनों के संचालन में खतरा बना हुआ है। इसके अलावा अधिक बारिश होने पर फिर से सड़क के बंद होने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार की रात नौ से दस बजे के बीच घाट से चुपकोट बैंड तक सात स्थानों पर बंद हो गया था। एनएच के लोहाघाट खंड की ओर से मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई लेकिन विशालकाय बोल्डर और हजारों टन मलबा होने से सभी स्थानों पर सड़क खोलने में 65 घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

एनएच ने चुपकोट बैंड में बुधवार की शाम को ही सड़क खोल दी थी। लेकिन दिल्ली बैंड से घाट पुलिस चौकी तक आया भारी मलबा हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे दिल्ली बैंड का मलबा हटाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थान पर लगातार अभी भी पहाड़ी दरकने से पत्थर गिर रहे हैं। एनएच के अपर सहायक अभियंता दिनेश गिरिराज ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वाहनों की आवाजाही सुुचारु हो चुकी है।
बारिश होने पर पहाड़ी में फिर से भूस्खलन होने की आशंका है। मशीनें मौके पर मौजूद हैं। मलबा आने पर सड़क खोलने के तत्काल प्रयास किए जाएंगे। प्रशासन ने इस मार्ग को एहतियातन तौर पर शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों के लिए बंद कर दिया है।
मलबा आने से थल मुनस्यारी मार्ग बंद
पिथौरागढ़/नाचनी। थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग नाचनी के हरड़िया में मलबा आने से बंद हो गया। मलबा हटाते समय पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से जेसीबी ऑपरेटर जमन सिंह घायल हो या। जेसीबी का फिल्टर भी टूट गया।
इस स्थान पर केवल सुबह दस बजे कुछ समय के लिए वाहन आ जा सके। इसके बाद फिर बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा आने से वाहनों का संचालन ठप है। यह सड़क मुनस्यारी से डेढ़ किमी पहले भी मलबा आने से बंद हो गई थी जिसे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

मदकोट-जोशा मोटर मार्ग भी वाहनों के लिए बंद हो गया है। सड़क के धंसने से कोटालगांव के पास एक यात्री जीप फंस गई। क्षेत्र की अधिकांश कच्ची ग्रामीण सड़कों में मलबा आने से अब वाहन संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed