फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NH closed in Pithoragarh

त्योहारों के सीजन में बारहमासी सड़क बंद करने से व्यापारी नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
NH closed in Pithoragarh
गुरना मंदिर के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य करती पोकलैंड मशीन। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला प्रशासन से बारहमासी सड़क को बंद करने की अनुमति मिलने के बाद कार्यदायी संस्थाओं ने कार्य तेज कर दिया है। जिला प्रशासन ने एनएच को बारहमासी सड़क में खतरा बनी दरारों को हटाने के लिए शनिवार और रविवार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बंद करने की अनुमति दी है 11 नवंबर से सुबह 8:30 से 2:30 बजे तक बंद रखने की अनुमति दी है। एनएच को बंद करने की अनुमति मिलने के बाद कार्यदायी संस्थाओं ने तेजी से कार्य शुरू कर दिया। कई लोगों को एनएच बंद होने की जानकारी नहीं मिल पाई। इस कारण वह आधे रास्ते से लौटकर आए इसके बाद वह थल रूट से अन्य स्थानों को गए।
विज्ञापन

त्योहारों में बारहमासी सड़क बंद करने से व्यापारी नाराज
पिथौरागढ़। व्यापार संघ ने आमजन की समस्याओं को लेकर व्यापार भवन में बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि बारहमासी सड़क को कटिंग कार्य का हवाला देकर बार-बार बंद कर दिया जा रहा है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि त्योहारी सीजन में सड़क को बंद करना सही निर्णय नहीं है। इसको लेकर वे जल्द डीएम से मुलाकात करेंगे। शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने की। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में बारहमासी सड़क के बंद करने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सड़क बंद करनी है तो सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे और रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक की जानी चाहिए। सुबह आठ बजे तक सड़क के खुला रहने से नगर में सब्जियां, खाद्यान्न, ईंधन, रसोई गैस की गाड़ियां नगर में प्रवेश कर लेतीं हैं। इसको लेकर शीघ्र डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर उपाध्याय आशीष सौन, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, मंत्री दिनेश कापड़ी, कैलाश जोशी, पवन पाटनी, कैलाश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed