फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Lake in Tharkot Pithauragarh

जुलाई दूसरे सप्ताह तक अस्तित्व में आ जाएगी थरकोट झील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
New Lake in Tharkot Pithauragarh
थरकोट में निर्माणाधीन झील में हो रहा अंतिम चरण का कार्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में बहुप्रतीक्षित थरकोट झील जुलाई 2022 तक अस्तित्व में आ जाएगी। सिंचाई विभाग ने झील का 98 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। झील के निर्माण का मुख्य उद्देश्य सीमांत में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाना है। झील से शहर के लिए पानी की योजना भी बनेगी जिससे पेयजल संकट दूर होगा।
विज्ञापन

थरकोट में करीब 32 करोड़ की लागत से 750 मीटर लंबी, 53 मीटर चौड़ी और 15 मीटर गहरी कृत्रिम झील का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में गेट लगाने सहित कई अन्य कार्य अंतिम चरण में हैं। बरसाती नालों के कई बार उफान पर आने के कारण निर्माणाधीन झील कई बार मलबे से भर गई थी जिससे निर्माण कार्य काफी प्रभावित हुआ था। फिलहाल कार्यदायी संस्था ने झील का 98 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी जुलाई दूसरे सप्ताह तक झील के अस्तित्व में आने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पेयजल योजना भी है प्रस्तावित
पिथौरागढ़। थरकोट झील से पिथौरागढ़ नगर के लिए पेयजल योजना भी प्रस्तावित है। भविष्य में पेयजल योजना का निर्माण किया जाना है। पेयजल योजना के निर्माण से नगर में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत भी मिलेगी। झील के निर्माण के बाद सोरघाटी में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

झील का लगभग 98 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। जुलाई दूसरे सप्ताह तक थरकोट झील अस्तित्व में आ जाएगी।
संजय जोशी, जेई सिंचाई विभाग पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed