फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New Doctor in Pithauragarh

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को मिली एक और सर्जन की सौगात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
New Doctor in Pithauragarh
पिथौरागढ़। बीडी पांडेय जिला अस्पताल में एक और सर्जन की तैनाती के आदेश हो गए हैं। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों को दो सर्जनों की सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। इससे जिले के साथ ही नगर की पांच लाख की आबादी को इससे बड़ी राहत मिलेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब मरीजों को सर्जरी से संबंधित बीमारियों में सर्जरी या जांच के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्राकृतिक आपदा की दृष्टि और अति संवेदनशील होने के कारण स्वास्थ्य संयुक्त निदेशक कैलाश जोशी ने जनहित में उप जिला चिकित्सालय रानीखेत के वरिष्ठ सर्जन डॉ. मुकेश जोशी को अगले आदेश तक पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में तैनात करने के आदेश जारी किए हैं। उनकी तैनाती के बाद मरीजों को ओपीडी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सर्जरी और ऑपरेशन आसानी से हो सकेंगे। अस्पताल में पहले से तैनात सर्जन डॉ. एलएस बोरा को अकेले ही ओपीडी, सर्जरी, ऑपरेशन करने पड़ते थे। कई बार ऑपरेशन कक्ष के बाहर मरीज दो बजे बाद भी ओपीडी के लिए लाइन लगाते थे। एकमात्र सर्जन के अवकाश पर जाने से मरीजों को जांच और ऑपरेशन के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, लेकिन अब दूसरे सर्जन के आने से लोगों का उपचार आसानी से हो सकेगा।
विज्ञापन

चौमेल के अस्पताल में दो डॉक्टरों की तैनाती
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) चौमेल में दो डॉक्टरों की तैनाती हो गई है। इनमें डॉ. रतिरंजन सरकार और डॉ. विनय यादव शामिल हैं। दोनों नए डॉक्टरों ने बुधवार को 20 से अधिक रोगियों का उपचार कर उन्हें दवाएं भी दिलाईं। दो डॉक्टरों के आने से लोगों को उपचार के लिए अन्य अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर, नवीन पाठक, मनोज सिंह, कुलदीप फर्त्याल, रवि महर, आशा बिष्ट, बबीता, कमला आदि का कहना है कि करीब पांच साल से अस्पताल में डॉक्टर तैनात न होने से फार्मासिस्ट और वार्डब्वॉय की ओर से रोगियों का उपचार किया जा रहा है। गंभीर बीमारियों और इमरजेंसी में लोगों को उपचार के लिए करीब 14 किमी दूर लोहाघाट जाना पड़ रहा था। चौमेल अस्पताल में चौमेल, चामी, वल्सों, खेती, काकड़ी, जमाड़, जमरेड़ी, चांचड़ी, सुतेड़ा, चमरौली, मऊ, मौलानी, सिमैला, लीदू, ध्याड़ी, छतोली, सिरतोली, मंगोली आदि गांवों के मरीजों की निर्भरता है। फिर भी अस्पताल में डॉक्टर तैनात न होने पर लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों ने पिछले माह विरोध, प्रदर्शन भी किया था। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि एपीएचसी चौमेल में पहले डॉ. जितेंद्र जोशी तैनात थे। इस दौरान डॉ. जोशी चार दिन चौमेल और दो दिन लोहाघाट अस्पताल में अपनी सेवाएं देते थे। कोरोना काल में करीब दो वर्ष पूर्व डॉ. जोशी को टनकपुर अस्पताल में संबद्ध किया गया था, जो अब पीजी करने चले गए हैं। डॉक्टरों की तैनाती होने पर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जता स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed