फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   New BOP established in Vyas valley of SSB

Pithoragarh News: एसएसबी की व्यास घाटी में नई बीओपी स्थापित

Wed, 14 Jun 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
New BOP established in Vyas valley of SSB
धारचूला के व्यास घाटी में बीओपी सिती की स्थापना का शुभारंभ करते एसएसबी के अ​धिकारी। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसएसबी की व्यास घाटी क्षेत्र के सिती में नई सीजनल बीओपी स्थापित हो गई है। इससे की सीमा सुरक्षा और मजबूत होगी।
विज्ञापन

एसएसबी की महानिदेशक रश्मि शुक्ला के निर्देश पर 11वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डीडीहाट ने बुधवार को व्यास घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में नई सीजनल सीमा चौकी का उद्घाटन किया। बीओपी गरब्यांग और गुंजी के मध्य में स्थापित की गई है। इससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और भी प्रभावी ढंग से निगरानी रख सकेगी। सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक रश्मि ने अल्मोड़ा-रानीखेत भ्रमण के दौरान 11वीं वाहिनी एसएसबी की सीजनल बीओपी सिती और लखनपुर को जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए थे। सीजनल बीओपी सिती की स्थापना के दौरान 11वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण, द्वितीय कमान अधिकारी संदीप केसरी, सहायक कमांडेंट ब्रजमोहन सिंह, इंस्पेक्टर योगेश पुनेठा आदि शामिल रहे।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed