{"_id":"608ef5a78ebc3e245976a7f2","slug":"new-ambulance-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4232423124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिली तीन वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिली तीन वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पेयजल मंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को नियमों का पूरी सख्ती से पालने कराने के निर्देश दिए। इधर जिले को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए नौ एंबुलेंस मिली हैं। जिसमें से तीन एंबुलेंस वेंटिलेटर युक्त है। इन एंबुलेंसों से गंभीर मरीजों को लाने ले जाने में आसानी होगी।
रविवार को आयोजित बैठक में मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने अधिकारियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के कार्यों की जानकारी ली। पेयजल मंत्री ने कहा कि रिक्त पैरामेडिकल स्टाफ को आउट सोर्सिंग के माध्यम से सीधे भरे जाने को तत्काल शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर पदों को नियमानुसार भरें।
सीएमओ डॉ.एचसी पंत ने बताया कि इस सप्ताह शासन से कोविड-19 के लिए नौ एंबुलेंस प्राप्त हुई हैं। जिसमें से तीन वेंटिलेटर युक्त हैं। जिन्हें मुख्यालय में रखा जा रहा है। शेष को आवश्यकता अनुसार विकास खंडों भेजा जा रहा है। पेयजल मंत्री ने कहा कि जिले में जरूरत के हिसाब से एंबुलेंस रखी जाय, जिससे किसी भी मरीजों को लाने ले जाने में दिक्कत न आए।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों और लोगों ने कोविड नियमों का पालन किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, अध्यक्ष पालिका राजेंद्र रावत, डीएम आनंद स्वरूप, एसपी सुखबीर सिंह,सीडीओ अनुराधा पाल, एडीएम आरडी पालीवाल आदि मौजूद रहे।
पर्याप्त मात्रा में रखें जरूरी सामान
पिथौरागढ़। समीक्षा के दौरान पेयजल मंत्री ने जनपद में बढ़ते कोराना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या को देखते हुए कोविड केयर केंद्रों और चिकित्सालयों में जरूरी उपकरण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलिंडर और दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जांच आने तक की जाए निगरानी
पिथौरागढ़। पेयजल मंत्री चुफाल ने कोरोना जांच रिपोर्ट आने तक बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों की निगराने करने को कहा। उन्होंने बाहर से प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर जांच करने के निर्देश दिए।
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो अल्मोड़ा में रखे जाएंगे मरीज
पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने की स्थिति में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में जिले के कोरोना मरीजों को रखा जाएगा। पेयजल मंत्री चुफाल ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में भी जिले के कोरोना मरीजों को रखे जाने के लिए डीएम अल्मोड़ा से समन्वय स्थापित करते हुए अल्मोड़ा में अतिरिक्त बेड रखें।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट के लिए भवन निर्मित हो गया है, लेकिन शासन से मशीन प्राप्त नहीं हुई है। मामले में शासन स्तर पर पत्राचार और वार्ता जारी है। पेयजल मंत्री ने कहा शीघ्र ही वार्ता कर मशीन जिला अस्पताल को उपलब्ध कराई जाएगी। ा बैठक करते।