फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepalese youth had stolen Rs 22 lakh from Muwani State Bank

Pithoragarh News: नेपाली युवक ने मुवानी स्टेट बैंक से चोरी किए थे 22 लाख रुपये

Fri, 26 Jul 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Jul 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nepalese youth had stolen Rs 22 lakh from Muwani State Bank
पिथौरागढ़। धारचूला में अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर नेपाली युवक नवीन धामी निवासी दल्सेलेखान मार्मा जिला दार्चुला नेपाल से पकड़े गए 22 लाख रुपयों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नेपाली युवक एसबीआई की मुवानी शाखा की खिड़की तोड़कर रुपये चुराकर नेपाल भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह एसएसबी ने नेपाल जाने के लिए झूलापुल पर आए एक युवक से 22 लाख 45 हजार रुपये की रकम पकड़ी थी। यह रुपये युवक ने टिन के बक्से में रखे थे। एसएसबी की सूचना पर कस्टम, पुलिस सहित तमाम सुरक्षा एजेंसीज ने युवक से नाम, पता और रुपयों के बारे में पूछताछ की तो उसने कोई जानकारी नहीं दी। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के बार-बार पूछे जाने पर वह अलग-अलग नाम, पता बताने लगा। मामला पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद जब धारचूला थाने में पूछताछ की गई तो युवक ने 22 लाख रुपये की धनराशि मुवानी स्थित स्टेट बैंक से चोरी कर लाने की बात कही। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर रुपये चुराए थे। यह रुये लेकर वह नेपाल भागने की फिराक में था लेकिन एसएसबी की सक्रियता से उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

......इनसेट........
सोलर पंपिंग योजना में मजदूरी करता था नेपाली युवक
पिथौरागढ़। मिली जानकारी के अनुसार बैंक में चोरी की दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने वाला नेपाली युवक मुवानी में बन रही सोलर पंपिंग योजना में मजदूरी करता था। वह अन्य मजदूरों के साथ मुवानी में ही किराए के कमरे में रह रहा था। युवक के बताने के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तब चोरी का पता चला। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को ही बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी कर ली थी। शुक्रवार को बैंक की ओर से थल थाने में तहरीर दी गई है। नेपाली युवक ने संजय वर्मा की दुकान के ताले तोड़कर मोबाइल फोन भी चोरी किया था। दुकान स्वामी ने इसकी रिपोर्ट थल थाने में दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पूछताछ में नेपाली युवक ने मुवानी में स्थित एसबीआई की शाखा से 22 लाख रुपये चोरी करने की बात स्वीकारी है। युवक ने एक दुकान से मोबाइल फोन भी चोरी किया था। पकड़े गए युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। - रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed