{"_id":"5893141e4f1c1b9c35e8051d","slug":"nepal-polls-joint-kanbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा पर संयुक्त कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा पर संयुक्त कांबिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 Feb 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा पर संयुक्त कांबिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के दौरान नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को महाकाली के किनारे संयुक्त कांबिंग की। नदी के आसपास रहने वाले गांव के लोगों को हिदायत दी कि वह किसी भी दशा में नदी को पार करने का प्रयास न करें। यदि इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सूचना एसएसबी को दी जाए।
15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसएसबी, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने महाकाली के किनारे सघन कांबिंग शुरू कर दी है।
पहले दिन टीम ने कानड़ी, बलतड़ी, सीमू तक कांबिग की। टीम का नेतृत्व कर रहे एसएसबी के उपनिरीक्षक जसवंत कुमार ने बताया कि वैसे तो एसएसबी हमेशा ही पेट्रोलिंग करती रहती है लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रात और दिन गांवों में जाकर सीमा पार से अवैध तरीके घुसने वाले लोगों पर नजर रखने को कहां जा रहा है।
साथ ही किसी व्यक्ति पर शंका होने की दशा में सूचना देने को कहा जा रहा है। झूलापुलों पर भी लगातार निगरानी की जा रही है। टीम में एसएसबी के प्रेमलाल, हिमांशु, जरनेल सिंह, हिनायत उलमा, थाना प्रभारी टीएस राणा, नीरज जोशी, आन सिंह, रतन सिंह, मोहन पांडे और वनरक्षक कुलदीप, खीम सिंह गोबाड़ी मौजूद थे।