फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal police arrested a quintal studded

नेपाल पुलिस ने एक क्विंटल जड़ी पकड़ी

Fri, 09 Sep 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Fri, 09 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

नेपाल के जुलाघाट थाना पुलिस ने नेपाल से भारत की ओर ले जाई जा रही एक क्विंटल सीमल जड़ी बरामद की है। इस जड़ी का उपयोग सुगंधित पदार्थ बनाने में होता है। पकड़ी गई जड़ी की कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई। यह जड़ी पांच बोरों में भरी हुई थी। तस्करी में लिप्त एक भारतीय सहित तीन लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी लोगों को पूछताछ के लिए जिला पुलिस मुख्यालय बैतड़ी भेजा गया है।

विज्ञापन


जुलाघाट पुलिस से मिली सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार शाम मुखबिर की सूचना पर नेपाल पुलिस के जवानों ने सेरा से दार्चुला की ओर जा रहे तीन लोगों को संदेह के आधार पर रोका। यह तीनों एक गधेरे के पास छिपकर बैठे थे। इनकी तलाशी ली गई। तलाशी में पांच बोरों में छिपाकर ले जाई जा रही करीब एक क्विंटल बहुमूल्य सीमल जड़ी बरामद हुई।
विज्ञापन


प्रहरी उपनिरीक्षक चक्रदेव पांडे ने बताया कि जड़ी को नेपाल में बेचने में पूरी तरह प्रतिबंध है। इसकी कीमत बाजार में 25 लाख रुपये है। तीनों आरोपी गेठिगाड़ा (पिथौरागढ़) निवासी उद्धव राम टम्टा, नेपाल के सेरा निवासी कालीचरण और डंबर कोहली के खिलाफ फारेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जड़ी को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed