फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal increased vigilance on the border amid India-Pakistan tension

Pithoragarh News: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच नेपाल ने बढ़ाई सीमा पर चौकसी

Sun, 04 May 2025 10:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 04 May 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Nepal increased vigilance on the border amid India-Pakistan tension
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को अपने देश लौटने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसे में नेपाल ने अपनी सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

एपीएफ (सशस्त्र प्रहरी बल) नेपाल के डीआईजी कुमार न्यौपाने ने बताया कि भारत के विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले के नेपाल दौरे पर प्रधानमंत्री केपी ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक के बीच बातचीत के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि भारत के साथ नेपाल के 27 जिले सीमा से जुड़े हुए हैं। यह 1751 किलोमीटर का क्षेत्र है। भारत की ओर से पाकिस्तानियों को देश छोड़ने की हिदायत के बाद नेपाल की भारत के साथ खुली सीमा होने के कारण पाकिस्तानियों की नेपाल में घुसपैठ की आशंका है।
विज्ञापन

इसके चलते नेपाल प्रहरी और एपीएफ ने संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। डीआईजी कुमार न्यौपाने ने एपीएफ को निर्देश देते हुए कहा है कि भारत के साथ जुड़े अपने सीमावर्ती जिले के जिला सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल प्रहरी के साथ संयुक्त रूप से निगरानी और सुरक्षा जांच जैसी गतिविधि तेज करें ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि न हो सके। इन निर्देशों के बाद सीमा पर नेपाल की सुरक्षा एजेंसियाें ने चौकसी कड़ी कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed