{"_id":"5ef73e1d8ebc3e431f7ffb31","slug":"nepal-gives-communication-service-to-china-border-no-oil-in-our-towers-generators159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल ने चीन सीमा तक दे दी संचार सेवा, हमारे टावरों के जेनरेटर में तेल तक नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल ने चीन सीमा तक दे दी संचार सेवा, हमारे टावरों के जेनरेटर में तेल तक नही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज ऐजेंसी झूलाघाट (पिथौरागढ़)। जहां नेपाल ने चीन सीमा तक मोबाइल के सिग्नल पहुंचा दिए हैं, वही सीमावर्ती क्षेत्रों के मोबाइल टावर जेनरेटर में डीजल न होने से दो दिन से बंद पड़े है। टावर के बंद होने से क्षेत्र की संचार सेवा दो दिन से ठप पड़ी है। जहां भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद के बाद नेपाल सड़कें बनाने में तेजी ला रहा है। साथ ही हर क्षेत्र में संचार सेवा को भी मजबूत कर रहा है। वहीं भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगे बीएसएनएल के टावरों में बिजली न होने से टावर काम नही करते है। भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी, पुलिस के साथ ही कई सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही हैं। एसएसबी महाकाली नदी के किनारे पर हमेशा गश्त करती रहती है। सुरक्षा एजेंसियों को रोज क्षेत्र की जानकारी मुख्यालय के साथ दिल्ली तक भेजनी होती है। ऐसे में नेटवर्क न होने से इन एजेंसियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नेपाल सीमा पर सुरक्षा कारणों से बीएसएनएल के अलावा दूसरी कंपनी के टावर नही लगे हैं। ऐसे में क्षेत्र में बिजली न आने पर जेनरेटर से टावर संचालित होते हैं। सीमांत के मूनाकोट ब्लाॅक के बड़े हिस्से में शुक्रवार से बिजली नहीं है। बिजली और जेनरेटर में तेल न होने से मजिरकांडा और झूलाघाट के टावरों ने काम करना बंद कर दिया हैं।
विज्ञापन
---:::: "गौरीहाट के पास लाईन में लगे कुछ डिस्क टूट जाने से क्षेत्र की बिजली बाधित हुई है। डिस्क को जोड़कर कई क्षेत्रों में सेवा बहाल होने के साथ ही मजिरकांडा और झूलाघाट टावरों को बिजली दे दी गई हैं।" - हरीश कुमार, जेई, पावर कार्पोरेशन।
विज्ञापन