फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nepal border alert, police staged a flag march

नेपाल सीमा पर अलर्ट, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

Wed, 01 Feb 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट/अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट/अस्कोट Updated Wed, 01 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nepal border alert, police staged a flag march
नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट कस्बे में फ्लैग मार्च करते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेपाल सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चुनाव से पहले लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बुधवार को पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। लोगों से अपील की कि वह बिना किसी भय और दबाव के मतदान में हिस्सा लें। साथ ही अपराधियों पर कड़ी नजर रखने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी तारा सिंह राणा के नेतृत्व में हुए फ्लैग मार्च के दौरान सभी पुलिसकर्मी शामिल हुए। मतदान के दिन 15 फरवरी को भारत-नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बंद रहेगा। 14 फरवरी की शाम छह बजे से ही पुल पर आवाजाही बंद हो जाएगी। मतदान संपन्न होने के बाद 16 फरवरी की सुबह छह बजे झूलापुल का गेट खोला जाएगा। बुधवार को पुलिसकर्मियों का दल मुख्य बाजार से होते हुए झूलापुल तक गया। फ्लैगमार्च में चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ता टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन


अस्कोट में एसओ केसी आर्या के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। आर्या ने कहा कि चुनाव को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार हैं। फ्लैग मार्च में एसआई महेश चंद, हेड कांस्टेबल लेक सिंह राणा, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, संदीप सिंह, मुकेश नाथ, ईश्वर गिरी, गणेश, प्रमोद आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed