फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Navratri Ashtami festival temple devotees

Pithoragarh News: अष्टमी पर्व पर मां के जयकारों से गूंजे मंदिर

Wed, 29 Mar 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Navratri Ashtami festival temple devotees
पिथौरागढ़। अष्टमी पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर घरों में कन्याओं की पूजा-अर्चना कर उन्हें भेंट दी गई।
विज्ञापन


नगर के घंटाकरण, लक्ष्मीनारायण, मां उल्का देवी, शिव मंदिर के साथ ही कामाख्या देवी, चंडिका धुरा, चंडिका घाट, गुरना, ध्वज जयंती मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। नवरात्र पर उपवास पर रहे भक्तों ने घरों में मां महागौरी की पूजा की। बाद में कन्या पूजन किया।
विज्ञापन


उल्का देवी मंदिर में जै मां काली भक्त मंडली के साथ ही अन्य लोगों की ओर से विशाल भंडारा लगाया गया। इस मौके पर राजीव जोशी, दीपक पुनेड़ा, मनोज धामी, विक्की भारती, सुनील पुनेड़ा, गोविंद सिंह, गोकुल मखौलिया, सचिन पुनेड़ा आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे। उधर चंडिका धुरा मंदिर में नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत ब्लॉक मूनाकोट की ओर से भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आशा मेहता, एडीओ पंचायत सोहन लाल वर्मा, एडीओ समाज कल्याण नीलम ज्योति, एडीओ सहकारिता रजनीष पांडे, चंद्रशेखर भट्ट, बबीता कलखुड़िया, हरकला भट्ट आदि थे।


मां महाकाली के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। महाकाली मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। सुबह से ही मां के दरबार में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। पुरोहित दीप पंत और पंकज पंत ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। पुजारी रावल जाति के लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से माता को भोग लगाया। अष्टमी की रात 12 बजे सिमलकोट गांव के लोगों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा क्षेत्र के चामुंडा, छिमाल देवी, शीतलादेवी, मनकेश्वर, लंकेश्वर, नागेश्वर, महाकालेश्वर, लटेश्वर, शैलेश्वर एवं अपने ईष्ट देव के मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा की। वहीं अन्य वर्षों की अपेक्षा इस साल मेला फीका रहा जिससे व्यापारी निराश रहे। इस बार बाहर से व्यापारी अपना सामान बेचने गंगोलीहाट मेले में नहीं पहुंचे जबकि पिछले वर्षों तक मैदानी क्षेत्रों से कई व्यापारी यहां आते थे। संवाद

अस्कोट के हुस्कर देव मंदिर में हुई पूजा
अस्कोट (पिथौरागढ़)। खोलिया गांव के हुस्कर देव मंदिर में पंडित मोहन ओझा ने पूजा-अर्चना कराई। मुख्य यजमान सुशील पाल और उनकी पत्नी रेखा ने हरेला की विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। दशमी तिथि को देवताओं को हरेला चढ़ाया जाएगा। साथ ही भंडारे के साथ नवरात्र का समापन होगा। मंदिर में नवमी पर्व पर कन्या पूजन किया जाएगा। मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर में पं. नारायण दत्त पंत ने पूजा कराई। देवल के हुस्कर देव मंदिर में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की। संवाद


सेराघाट के सैम मंदिर में भागवत कथा शुरू
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। सेराघाट क्षेत्र के सेरा बडौली के सैम देवता के मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक ने भागवत महापुराण का महात्म्य बताया। कलश यात्रा में भागवत कथा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, कैलाश सिंह, हरीश डसीला, मोहन जोशी, दीपक चन्याल, जीवन डसीला, नरेंद्र सिंह, पूरन सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed