फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   National Youth Festival: Chhaliya Dal Quitad and Naikina cultural parties will show talent

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पिथौरागढ़ का छलिया दल क्वीतड़ और नैकिना सांस्कृतिक दल दिखाएंगे प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
National Youth Festival: Chhaliya Dal Quitad and Naikina cultural parties will show talent
देहरादून में राष्ट्रीय युवा महोत्सव में चयनित नैकिना पिथौरागढ़ का सांस्कृतिक दल। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के सौनपट्टी छलिया दल क्वीतड़ और मां शारदा सांस्कृतिक समिति नैकिना दल का चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए हुआ है। नादबोध संगीतालय के प्रियांशु कापड़ी बांसुरी वादन में अपना हुनर दिखाएंगे। वह पांच जनवरी को होने वाले ऑनलाइन राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के टकाना में 28 दिसंबर कोे जिलास्तरीय युवा महोत्सव में जिले भर के कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया था, जिसमें लोकगायन और लोकनृत्य में 24 लोगों और शास्त्रीय वादन, शास्त्रीय गायन में छह लोगों का देहरादून में होने वाले राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के लिए चयन हुआ था। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट ने बताया कि दो जनवरी को देहरादून निदेशालय में हुए राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में नादबोध संगीतालय पिथौरागढ़ रई के प्रियांशु कापड़ी ने बांसुरी वादन, लोक गायन में मां शारदा सांस्कृतिक समिति नैकिना दल ने ‘पहाड़ जनम मेरो कि भलो लागछ’ गीत गाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौनपट्टी छलिया दल क्वीतड़ ने छलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में स्थान बनाया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय शास्त्रीय गायन में नादबोध संगीतालय के रवि कुमार और शास्त्रीय नृत्य में जाखपंत की विजया पंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नैकिना सांस्कृतिक दल के प्रभारी हैरी धपौला ने बताया कि राष्ट्रीयस्तर पर पहला स्थान पाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। दलों और कलाकारों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर संगीत प्रेमी, संतोष लाल वर्मा, रमेंश चंद्र वर्मा, केदार दत्त भट्ट, संजय पंगरिया और राजेंद्र लाल वर्मा ने खुशी जताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed