फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   National pride was awarded the village chief resigns

राष्ट्रीय गौरव से सम्मानित गांव की प्रधान ने दिया इस्तीफा

Tue, 09 Feb 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
अपनी ग्रामसभा को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार दिलाने वाली कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ की प्रधान सावित्री कापड़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायतराज अधिकारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन


सावित्री कापड़ी 1996 से लगातार सतगढ़ की प्रधान रही हैं। 1996, 2002 और 2008 में उनका चयन मतदान के जरिए हुआ था। 2014 में गांव के लोगों ने उनको निर्विरोध प्रधान का दायित्व सौंपा। इस बार जिला प्रशासन ने सतगढ़ को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया है। सावित्री के प्रयासों से ही सतगढ़ का चयन राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार के लिए हुआ था। 24 अप्रैल 2015 को दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने उनको सम्मानित किया था। चार लाइन के अपने इस्तीफे में सावित्री ने उल्लेख किया है कि व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से वह प्रधान के दायित्वों का सही ढंग से पालन नहीं कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी को आज सावित्री कापड़ी का इस्तीफा मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed