फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Naraynnagr the banner of NSUI

नारायणनगर में एनएसयूआई का परचम

Thu, 06 Oct 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 06 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Naraynnagr the banner of NSUI
नारायणनगर में शपथ लेते नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणनगर छात्रसंघ में एनएसयूआई ने कब्जा जमाया है। बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई समर्थित राजेंद्र सिंह जीते हैं। अन्य पदों पर भी एनएसयूआई समर्थित दावेदार ही जीते हैं। महासचिव पद पर त्रिभुवन खोलिया का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विजयी पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. उमा पाठक ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन


कॉलेज में कुल विद्यार्थी मतदाताओं की संख्या 501 है, इनमें से 388 ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर विजयी राजेंद्र सिंह को 178 वोट मिले। इस पद के अन्य दावेदार दीपक सिंह को 154 वोट और बलवंत कफलिया को 52 वोट प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर किसी ने भी नोटा का प्रयोग नहीं किया। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर 190 वोट हासिल कर विमला विजयी हुई। इस पद की दूसरी दावेदार रेनू को 175 वोट मिले। छात्रा उपाध्यक्ष में चार मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। छात्र उपाध्यक्ष पद पर विजयी महेंद्र प्रसाद को 188 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी त्रिभुवन कुमार को 152 वोट हासिल हुए। इस पद पर भी चार मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। संयुक्त सचिव पद पर दिवाकर कुमार ने 183 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी त्रिभुवन मेहता को 179 वोट मिले।
विज्ञापन


इस पद पर सिर्फ एक वोटर ने नोटा का इस्तेमाल किया। कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हेमंत कन्याल को 156 वोट मिले। इस पद के अन्य दावेदार सुनील कुमार को 116 और नवीन चंद्र जोशी को 98 वोट मिले। इस पद पर दो ने नोटा का प्रयोग किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आरएन पांडे ने परिणाम घोषित किए। डीडीहाट के थाना प्रभारी गणेश सिंह सामंत और अस्कोट के थाना प्रभारी दीपक बिष्ट फोर्स के साथ कॉलेज में मौजूद थे। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जुलूस निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed