फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Narayan rebelled, will contest as an independent

बागी हुए नारायण, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Narayan rebelled, will contest as an independent
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। कांग्रेस के टिकट वितरण के बाद पार्टी में बगावत के सुर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उनके अलावा दो अन्य लोगों ने भी निर्दलीय लड़ने की बात कही है। तीनों बागी आपसी सहमति से किसी एक के चुनाव लड़ने पर सहमति बनाते हैं तो गंगोलीहाट विधानसभा का चुनाव त्रिकोणीय हो सकता है। इधर बेड़ीनाग ब्लॉक के पुंगराऊ घाटी के कांग्रेसियों ने पार्टी हाईकमान को सामूहिक इस्तीफा भेज दिया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नारायण राम आर्या ने वीडियो जारी कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत पर अनेक प्रकार के आरोप लगाए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव भीम कुमार ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बागी आपस में बात करके एक के चुनाव लड़ने पर सहमति बना सकते हैं। वहीं मनोज कुमार सैनी ने भी चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नारायण राम आर्य हमारे वरिष्ठ हैं। उनकी नाराजगी जायज है। उन्हें मनाया जा रहा है और उनकी नाराजगी दूर की जाएगी। विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उनका पूरा सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- त्रिलोक सिंह महर, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed