{"_id":"57d1a4a14f1c1b9679316f97","slug":"nanda-school-dedicated-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा ने विद्यालय को समर्पित किया पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा ने विद्यालय को समर्पित किया पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य नंदा रावत का अभिनंदन करती शिक्षिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों सम्मान प्राप्त करने के बाद नंदा रावत जब बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंची तो पूरे स्टाफ, स्कूल प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में खुशी का माहौल था। हालांकि, जब नंदा को पुरस्कार के लिए चुने जाने का एलान हुआ, तभी से विद्यालय में उल्लास का माहौल था। अपने स्वागत से अभिभूत नंदा रावत ने कहा कि इस पुरस्कार में पूरे विद्यालय का अधिकार है। वह मानती हैं कि विद्यालय के परिवेश को बेहतरीन बनाने में शिक्षिकाओं के साथ-साथ अभिभावकों का भी सहयोग होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार पाने से उनको नई ऊर्जा मिली है। अब विद्यालय की स्थिति को सुधारने के लिए ज्यादा मेहनत से काम किया जाएगा। उन्होंने अध्यापिकाओं का आह्वान किया कि वह भी ऐसी मेहनत करें कि आने वाले समय में पुरस्कार के लिए चुने जाएं। वर्ष 2011 से गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात नंदा रावत ने इन वर्षों में इस शिक्षण संस्थान को हर क्षेत्र में स्तरीय बनाने का प्रयास किया है। उनका यह प्रयास अभी भी जारी है। कार्यक्रम में मौजूद स्कूल प्रबंध समिति की अध्यक्ष भवानी देवी, अभिभावक शिक्षक संघ की अध्यक्ष मधु जोशी आदि ने कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार मिलना सिर्फ विद्यालय के लिए ही नहीं वरन पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में पूरा स्टाफ और छात्राएं मौजूद थी।
विज्ञापन