{"_id":"6513190ad323ab3876048d46","slug":"nanda-mahotsav-nanda-devi-myal-lagi-rau-digtad-bazaar-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5067-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा महोत्सव : नंदा देवी म्याल लगी रौ दिगतड़ बाजार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा महोत्सव : नंदा देवी म्याल लगी रौ दिगतड़ बाजार...
Tue, 26 Sep 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नंदा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव में कई सांस्कृतिक दलों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महोत्सव में ग्राम सभा बलतिर, बाकू, ढुंगेती, अजेड़ा, जेजेएस हिमालय सैफ्रोन ग्रुप ने झोड़ा-चांचरी का प्रदर्शन किया। ग्लोरियल इंटर कालेज, सिरा पब्लिक स्कूल, मलयनाथ स्कूल ने नगर में सांस्कृतिक झांकी निकाली। अजेड़ा के कलाकारों ने हिलजात्रा तो जनजागृति सांस्कृतिक समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक गायक रोहित चौहान ने नंदा देवी म्याल लगी रौ, दिगतड़ बाजार गीत पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जारा जिबली का ढोल और झोड़ा-चांचरी गाते ग्रामीण आकर्षण का केंद्र रहे। सिलगड़ी का पाला चाला, लस्का कमर, अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में जैसे झोड़े में खेल लगाया गया।
स्टार नाइट माया उपाध्याय और संदीप सोनू के नाम रही। बैठ बाना मेरी गाड़ी में, हाय ककड़ी झील में, बैठी रैछी दिल में गानों पर दर्शक खूब थिरके। जोहार जनजाति संगठन, मलय झोड़ा -चांचरी ग्रुप, तल्ली मिर्थी, नारायण नगर की टीमों ने झोड़ा-चांचरी में हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नैना सांस्कृतिक दल हल्द्वानी ने मयूर नृत्य का प्रदर्शन किया। महोत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव हमारी संस्कृति का प्रतीक हैं। इस तरह के आयोजनों से संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है।