फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nanda festival

डीडीहाट नंदा महोत्सव में कार्यक्रमों की धूम

Sat, 19 Sep 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Sep 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
यहां चल रहे नंदा महोत्सव में शनिवार को कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने शिव और नंदा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। कुमाऊंनी मुहावरे (ऐंण) प्रतियोगिता से लोगों को कई जानकारियां मिली।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने शनिवार के कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए कहा कि नंदा महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने नंदा महोत्सव के बहाने संस्कृति के संरक्षण की दिशा में की जा रही कोशिश की सराहना की। बाद में सीरा पब्लिक स्कूल और विवेकानंद इंटर कॉलेज के छात्राें ने मां नंदा और भगवान शिव पर आधारित नृत्य नाटिका पेश की। भगवान शंकर के विविध रूपों को दिखाने का प्रयास किया गया। रामलीला मैदान में हुई कुमाऊंनी मुहावरा प्रतियोगिता में सूर्य मांटेसरी स्कूल की टीम ने पहला, नंदा महोत्सव कमेटी की टीम ने दूसरा और धनीराम की टीम ने तीसरा स्थान बनाया। प्रतियोगिता में निर्णायक लोकेश डसीला, कमलेश उप्रेती और सीबी जोशी थे।
विज्ञापन

शनिवार को रामलीला मैदान में मेहंदी और ऐंपण प्रतियोगिता भी हुई। इसमें भारी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित होंगे। नंदा महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष डीएस पांगती ने कहा कि इस आयोजन में जिस तरह जनभागीदारी बढ़ रही है वह बेहद सराहनीय है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महोत्सव समिति के सचिव संजू पंत, दान सिंह कन्याल, ललित भंडारी, सत्यवान मर्तोलिया, धर्मेंद्र टोलिया समेत तमाम लोग सहयोग दे रहे हैं। कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उधर, नंदा मंदिर में रोज विशेष पूजा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed