{"_id":"68cee80aed1a473ea00fb81f","slug":"nanda-devi-kautik-lagi-row-didihat-market-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-132709-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नंदा देवी कौतिक लगी रौ डीडीहाट बाजार मा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नंदा देवी कौतिक लगी रौ डीडीहाट बाजार मा...
Sat, 20 Sep 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
पीटीएच 10पी- डीडीहाट में आयोजित नंदा महोत्सव के दूसरे दिन झोड़ा-चांचरी लगाती गांव की टीमें। संव
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित नंदा महोत्सव के दूसरे दिन झोड़ा-चांचरी गायन की धूम रही। लोक गायकों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रमों का आनंद लेने दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं के वाहक हैं। इन्हें सहेजने के सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत टीम मलय, टीम रघुनाथ, हाट पर्थ, ढुगेती और निमाथी के कलाकारों के साथ ही सूर्य मांटेसरी स्कूल, विवेकानंद इंटर कॉलेज और जीजीआईसी के विद्यार्थियों ने झोड़ा-चांचरी गायन कर की।
कलाकारों ने नंदा देवी कौतिक लगी रौ डीडीहाट बाजार मा..., खोल दे माता खोल भवानी धरम किवाड़..., ओ नंदा तू दैण है जाए... आदि झोड़ा-चांचरी का गायन कर वाहवाही लूटी। इसके बाद प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक कैलाश कुमार ने मेरी साली रुकूमा साली..., रंगीलो मुलुक, कर्मे की खानी छ सहित कई गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। चंद्र प्रकाश के गीतों पर दर्शक जमकर थिरके। देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा इनका आनंद लेने के लिए दर्शकों की खासी भीड़ रही। संवाद