{"_id":"68166aa3dd55c4c36f03637b","slug":"naman-gangarhia-first-in-spoken-language-competition-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-127369-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नमन गनघरिया बोली भाषा प्रतियोगिता में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नमन गनघरिया बोली भाषा प्रतियोगिता में प्रथम
Sun, 04 May 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
नमन गनघरिया।
थल (पिथौरागढ़)। जोहारी बोली भाषा के संवर्धन में अगली पीढ़ी को रूबरू करने के उद्देश्य से चे च्यवा चैनल ने एक जनवरी से 10 अप्रैल तक जोहार और गढ़वाली बोली भाषा में छोटे बच्चों की वीडियो ऑनलाइन बोली भाषा प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। दो नहरिया के नमन गनघरिया ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गाजियाबाद की मिशिका दास्पा द्वितीय और कटघरिया के भावेश पछाई तृतीय चुने गए। प्रतियोगिता में बेस्ट वीडियोग्राफी का पुरस्कार नीती माणा की मानमाछी कैटी को मिला। तीनों विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र के के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। चे च्यवा चैनल के संयोजक एवं एलआईसी के सीनियर मैनेजर चंद्र सिंह दास्पा ने बताया उनका चैनल पिछले दस साल से इस तरह की प्रतियोगिता करा रहा है। निर्णायक मंडल में भूपाल सिंह लस्पाल, लक्ष्मण सिंह पांगती, मंजू पांगती शामिल रहे। संवाद
फोटो 03 पीटीएच 08 पी- नमन गनघरिया।
विज्ञापन
फोटो 03 पीटीएच 08 पी- नमन गनघरिया।