फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nainisaini successful landing runway Trial

नैनीसैनी हवाईपट्टी में ट्रायल लैंडिंग सफल

Tue, 20 Dec 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Nainisaini successful landing runway Trial
पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी में ट्रायल लैंडिंग करता विमान - फोटो : अमर उजाला

1993 से वीरान पड़ी नैनीसैनी हवाईपट्टी के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम रहा। हवाईपट्टी पर निजी विमानन कंपनी ललित ग्रुप भारत होटल के नौ सीटर विमान ने अपरान्ह ठीक 2.10 बजे लैंडिंग की। बुधवार से हवाईसेवा नियमित हो जाएगी। देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनीसैनी के लिए हवाईसेवा का शुभारंभ करेंगे। देहरादून से नैनीसैनी के लिए विमान बुधवार सुबह 9.15 बजे चलेगा और 45 मिनट में 10 बजे यहां पहुंच जाएगा। 30 मिनट यहां रुकने के बाद विमान 10.30 बजे देहरादून को लौट जाएगा।

विज्ञापन


विमान को लेकर यहां पहुंचे मुख्य पायलट कै. अनूप काजरे, सहायक पायलट कै. आदित्य सेठी और क्रू मेंबर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि लैंडिंग सफल रही। हवा का दबाव भी कम मिला। उन्होंने कहा कि लैंड करते समय पूर्व दिशा और टेकऑफ करते समय पश्चिम दिशा सही रहेगी। यह भी बताया कि इस हवाईपट्टी में 24 से 42 सीटर तक के विमान आसानी से उतर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 1993 में बनकर तैयार हुई हवाई पट्टी से उड़ान शुरू करने की कवायद और घोषणाएं इससे पहले कई बार हुई थी, लेकिन अब तक इसे मूर्त रूप नहीं मिला। दो वर्ष पहले सरकार ने हवाईपट्टी के विस्तारीकरण के लिए 49 करोड़ की राशि मंजूर की थी। अब रनवे की लंबाई 1570 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर हो गई है। रनवे निर्माण का काम देख रहे अवस्थापना निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब एटीसी, फायर स्टेशन, टर्मिनल भवन और वेटिंग रूम तैयार हो चुका है। अब रनवे के चारों ओर की बाउंड्रीवाल को सीज करने और रनवे में लाइट लगाने की तैयारी चल रही है। नैनीसैनी हवाईपट्टी पर बैग स्केनर और कनवेयर बेल्ट भी आ चुका है। उड़ान शुरू करने के लिए जितने भी इंतजाम चाहिए, वह पूरे हो गए हैं। मुख्य पायलट कै. अनूप काजरे ने बताया कि तकनीकी तौर पर हवाईपट्टी में सभी चीजें फिट पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल लैंडिंग के समय हवाई पट्टी पर जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक अजय  जोशी, विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस  जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडे और सीओ हिमांशु साह ने पायलट दल का स्वागत किया। 

पिथौरागढ़ से देहरादून का किराया चार हजार
पिथौरागढ़ से देहरादून तक का एक व्यक्ति का एक बार का किराया 4000 रुपए है। टिकटों की बुकिंग के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम एसके पांडे ने बताया कि जो लोग विमान से देहरादून जाना चाहते हैं, वह टिकट की ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

पिथौरागढ़ बेहद सुंदर जगह
विमान के साथ आए सहायक पायलट कै. आदित्य सेठी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पिथौरागढ़ की खूबसूरती उनको भा गई हैं। यहां के मौसम को देखते हुए यहां से जाने का मन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि हवाईपट्टी में उनको कोई कमी नजर नहीं आई। ललित ग्रुप भारत होटल के क्रू मेंबर भूपेंद्र सिंह भी पिथौरागढ़ की प्राकृतिक सुंदरता से काफी प्रभावित हुए। वह बुधवार से शुरू होने वाली हवाईसेवा की सभी व्यवस्थाओं को देखने के लिए पिथौरागढ़ में ही रुके हैं। उन्होंने बताया कि हवाई सेवा को सप्ताह में कितने दिन शुरू किया जा सकता है, यह यात्रियों की संख्या पर निर्भर करेगा।

यह विमान दिल्ली तक जाएगा
नैनीसैनी से चलने वाला विमान देहरादून पहुंचने के बाद चिन्यालीसौड़ भी जाएगा। चिन्यालीसौड़ से यह विमान फिर देहरादून पहुंचेगा। वहां से रोज अपरान्ह दो बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा। यह रूट चार्ट जिलाधिकारी को मिला है। उड़ान शुरू होने के पहले दिन देहरादून से कुछ यात्री पिथौरागढ़ आएंगे।

सेवा शुरू होने से लोगों में उत्साह
नैनीसैनी हवाईपट्टी से उड़ान शुरू होने पर यहां के लोगों में भारी उत्साह है। लोग देहरादून काम के लिए हमेशा जाते रहते हैं। उनको उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में जटिल यात्रा करनी पड़ती है। हवाईसेवा शुरू होने पर कम से कम संपन्न लोगों को तो यह सुविधा मिलेगी। क्योंकि चार हजार रुपए का किराया आम लोग वहन नहीं कर पाएंगे।


विधायक ने कहा, लोगों की मुराद पूरी
विधायक मयूख महर ने कहा कि हवाईसेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों की मुराद पूरी हो गई है। उन्होंने इसे नए साल का तोहफा बताते हुए कहा कि अब पिथौरागढ़ का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर आ गया है। उन्होंने कहा कि हवाईसेवा में रियायतों के बारे में बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed