फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nachni Hokra Devi Temple decorated Mahaashtami festival

Pithoragarh News: महाअष्टमी पर्व के लिए सजा मां होकरा देवी का दरबार

Tue, 28 Mar 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Nachni Hokra Devi Temple decorated Mahaashtami festival
नाचनी (पिथौरागढ़)। प्रसिद्ध होकरा देवी में महाअष्टमी पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए पूजा और दर्शन की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मंदिर और पूरे परिसर को सजाया गया है। मेले में दूरदराज के क्षेत्रों से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


होकरा देवी के मंदिर में अष्टमी पर्व पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मंदिर कमेटी के संचालक और संयोजक सुंदर सिंह मेहता ने बताया कि देवी मंदिर में लगने वाले भव्य मेले के लिए व्यवस्थाओं का दुरुस्त किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात के लिए थाना पुलिस से अनुरोध किया गया है। भीड़ के मद्देनजर सीएमओ पिथौरागढ़ से स्वास्थ्य कैंप लगाने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन


मेले में पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले के हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। अष्टमी पर्व को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष गंगा सिंह, कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह, बाला सिंह, प्रधान दुर्गा देवी, महिला मंगल दल और युवक मंगल दल जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रकृति की देवी मानी जाती हैं मां होकरा
नाचनी (पिथौरागढ़)। प्रधान पुजारी भगवती प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मां होकरा को प्रकृति की देवी माना जाता है। श्रद्धालुओं की श्रद्धा के बावजूद यहां मानव निर्मित कोई मंदिर नहीं है। 60 नाली भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों के बीच लगभग 10 फिट ऊंची और 10 फिट चौड़ी हिमालय के आकार की शक्ति शिला है जो जल में स्थित है। इसके अलावा पूरे परिसर में जगह-जगह जल धारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed