{"_id":"5772af9e4f1c1b0f3e79abe1","slug":"nachani-rain-collapsed-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से नाचनी की सड़क ध्वस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से नाचनी की सड़क ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी (पिथौरागढ़)
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
बारिश से नाचनी की सड़क ध्वस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 जून की रात तल्लाजोहार (नाचनी) में बारिश से दो गांवों को जोड़ने के लिए बनी सड़क ध्वस्त हो गई है। टिम्टिया ग्राम पंचायत के बोरागांव और भैंसकाल ग्राम पंचायत के लोगों को यातायात के लिए अब लंबा इंतजार करना होगा
विज्ञापन
।
24 जून की रात हुई बारिश से टिम्टिया से बोरागांव के लिए मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बन रही सड़क ध्वस्त हो गई है। इसके अलावा तीन बड़ी दीवारें भी गिर गई है। टिम्टिया के प्रधान देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि कई सालों की मांग के बाद मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत ग्राम पंचायत के बोरागांव को सड़क बनी थी।
विज्ञापन
मनरेगा से मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बनी रसियाबगड़-भैंसखाल एक किमी सड़क को भी नुकसान पहुंचाया है। भैंसखाल की प्रधान चंद्रकला दानू ने बताया कि सड़क में कई दीवारों को नुकसान पहुंचा है। दोनों ग्राम प्रधानों ने सड़कों को नुकसान की जानकारी जिलाधिकारी को देते हुए मरम्मत के लिए धन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन