फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   My Nirmala is not able to rub cream powder...

Pithoragarh News: क्रीम पौडर घिसनी किलै नै मेरी निर्मला...

Mon, 06 Nov 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 06 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
My Nirmala is not able to rub cream powder...
मुवानी महोत्सव में उमड़ी दर्शकों की भीड़। संवाद
मुवानी (पिथौरागढ़) । मुवानी महोत्सव के समापन पर पहाड़ी गर्ल के नाम से मशहूर श्वेता माहरा ने मैं पहाड़ी मेर ठुमका पहाड़ी, क्रीम पौडर घिसनी किलै नै मेरी निर्मला हंसनी किले नै पर नृत्य कर लोगों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकगायक इंदर आर्या ने मधु तेरो लहंगा गीत पर प्रस्तुति दी। प्रह्लाद मेहरा ने भी कई कार्यक्रम दिखाए।
विज्ञापन

महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल, अति विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डीडीहाट कमला चुफाल, पाल राजवंश के कुंवर भानुराज पाल रहे। विधायक ने महोत्सव के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। महोत्सव समिति के प्रयास से पहली बार प्रख्यात गांधीवादी शेर सिंह कार्की सम्मान सीमांत सेवा फाउंडेशन को दिया गया। संचालन विप्लव भट्ट, हंस कुमार पाल, त्रिभुवन सिंह राठौर ने किया। यहां महोत्सव समिति अध्यक्ष कमलदीप बिष्ट, संरक्षक राम सिंह राठौर, संयोजक कैलाश राठौर, रमेश बम, जीवन बोरा, संजय वर्मा, संजय भट्ट, दीपक कार्की आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
मुवानी। महोत्सव के दौरान आयोजित कौशल्या राठौर स्मृति वॉलीबाल टूर्नामेंट में जाजरदेवल विजेता और राजा क्लब मुवानी उपविजेता रही। सीमांत सेवा फाउंडेशन की ओर से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। रक्तकोष एवं रेडक्रास सोसाइटी ने रक्तदान शिविर लगाया। आरंभ स्टडी सर्किल ने पुस्तक प्रदर्शनी लगाई। आइस संस्था ने युवाओं को राॅक क्लाइंबिंग कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed