फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   My husband can not be traitor: Janaki

गद्दार नहीं हो सकता मेरा पति : जानकी

Thu, 24 May 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Thu, 24 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
My husband can not be traitor: Janaki
जासूसी के आरोप गिरफ्तार रमेश कन्याल की पत्नी और बच्चे - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में डीडीहाट से दबोचे गए रमेश सिंह कन्याल की पत्नी जानकी कन्याल ने अपने पति को बेगुनाह बताया है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका पति कभी भी देश के लिए गद्दारी नहीं कर सकता। भारत का विरोध उसके खून में नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करने की राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मांग की है।  

विज्ञापन


जानकी ने कहा कि रमेश कन्याल पाकिस्तान में 29 महीने नौकरी करने के दौरान जब भी घर आते थे, तब पाकिस्तान में घुटन महसूस होने की बात कहते थे। कहा करते थे कि भारत जैसा कोई देश नहीं है। बकौल जानकी, उनके पति पाकिस्तान में कभी भी अकेले नहीं निकलते थे। वैसे भी उच्चायोग में कड़ी सुरक्षा रहती है। आरोपी के गांव गराली के लोगों ने भी आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के आरोपों की अन्य एजेंसी से जांच की मांग की है।  
विज्ञापन


बता दें कि आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में बुधवार को उत्तर प्रदेश की एटीएस की टीम ने डीडीहाट से रमेश सिंह कन्याल को दबोचा था। आरोपी को पिथौरागढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले जाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed