{"_id":"6a873adc49750bc0160e97d9","slug":"muy-chaupal-to-be-organized-in-champawat-on-august-21-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-143326-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 21 अगस्त को चंपावत में होगा एमयूवाई चौपाल का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 21 अगस्त को चंपावत में होगा एमयूवाई चौपाल का आयोजन
Thu, 20 Aug 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (एमयूवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 अगस्त को जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आईईसी वैन का फ्लैग ऑफ किया जाएगा। इसके साथ ही एमयूवाई चौपाल का आयोजन कर लोगों को स्वरोजगार, उद्यम स्थापना और योजना से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।
परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि सुबह 9:30 बजे मुख्य सेवा सदन देहरादून से मुख्यमंत्री योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके समानांतर विकास भवन सभागार चंपावत में राज्य व जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रचार सामग्री, एलईडी डिस्प्ले और ऑडियो-वीडियो प्रचार तंत्र से सुसज्जित आईईसी वैन को जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह वैन 21 से 27 अगस्त तक चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकासखंडों के दूरस्थ गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचेगी। युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही मौके पर उद्यमी पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्थानीय उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। चयनित 10 सर्वश्रेष्ठ उद्यमियों को उत्कृष्ट उद्यमी सम्मान भी दिया जाएगा। इसके साथ ही वित्तीय सहायता के चेक भी वितरित किए जाएंगे।