फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Muvani-Chaubati road collapsed with debris, movement halted

मुवानी-चौबाटी सड़क मलबे से पटी, आवाजाही थप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Muvani-Chaubati road collapsed with debris, movement halted
चौबाटी सड़क पर आया मलबा। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। मुवानी-चौबाटी सड़क तीन दिन पूर्व भारी बारिश से जगह-जगह बंद हो गई है। इससे ग्रामीणों को जरूरी काम से मुवानी आने के लिए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जल्द सड़क को ठीक किए जाने की मांग की है। काफी संघर्ष के बाद मुवानी से चौबाटी 16 किमी सड़क बनाई गई। इस सड़क का छह किमी हिस्सा पिथौरागढ़ और दस किमी लोनिवि डीडीहाट खंड में है। मुवानी से आगे स्यालबे गांव तक दस किमी भारी बारिश से मलबा आने से बाधित हो गई है। कुछ जगहों पर तो सड़क बह गई है। सड़क बंद होने से स्यालबे, नाली, पाली, मुंगरौली आदि गांवों की करीब दो हजार की आबादी को जरुरी कार्यों से मुवानी आने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्यालबे के सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर सिंह देऊपा ने बताया कि सड़क को शीघ्र ठीक कराने को अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से मांग की गई है।
विज्ञापन
-:: दो और सड़कों पर आया मलबा : पिथौरागढ़। मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट और घाट-पनार सड़क में मलबा आ गया। मंगलवार की रात पिथौरागढ़ घाट एनएच में दिल्ली बैंड के समीप और घाट-पनार सड़क में पनार के समीप भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबा आने से बुधवार की सुबह मैदानी क्षेत्रों से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे वाहन मार्ग में ही फंस गए, जबकि पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों को जा रहे वाहन मीना बाजार में ही फंसे रहे। सुबह 9 बजे मलबा हटने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed