{"_id":"653419e4b7143ed9120bab18","slug":"murder-case-in-anandnagar-tiliyapur-pithoragarh-news-c-234-1-shld1017-790-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खूंटे की लकड़ी से वार कर ग्रामीण की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खूंटे की लकड़ी से वार कर ग्रामीण की निर्मम हत्या
Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
-21एसटीजी04पी: शक्तिफार्म के मृतक अमित। (फाइल फोटो)
शक्तिफार्म। तिलियापुर के आनंदनगर गांव में स्थित गोशाला में काम करने वाले व्यक्ति ने शुक्रवार रात खूंटे की लकड़ी से वार कर ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाल ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस गांव निवासी आरोपी के ससुर से पूछताछ करने में जुटी है।
दुबई में काम करने वाले प्रकाश आर्य की आनंदनगर गांव में गोशाला है। इसकी देखरेख गांव में रहने वाली प्रकाश की पत्नी प्रतिभा करती है। रमेश कुमार (38) गोशाला में मवेशियों की देखभाल का काम करता था। गांव के अमित कुमार आर्य (42) पुत्र मदन लाल का गोशाला में आना-जाना लगा रहता था। गांव के ही प्रताप आर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की देर शाम रमेश उसके भाई अमित को बुलाकर गोशाला में ले गया। रात में अमित घर नहीं लौटा। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब वह गोशाला पहुंचा तो उसके भाई का लहूलुहान शव बाहर पड़ा था। शव के पास ही खून से सनी लकड़ी थी। अंदेशा लगाया जा रहा है कि रात को दोनों के मध्य किसी बात पर विवाद होने पर रमेश ने अमित के सिर और चेहरे पर खूंटे की लकड़ी से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल और चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोशाला स्वामी की पत्नी और ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पुलिस गांव निवासी आरोपी के ससुर से भी पूछताछ में जुटी है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट सत्य प्रकाश रायपा एवं हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह मर्तोलिया ने भी मौके पर पहुंच जांच के लिए आवश्यक सैंपल लिए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपने पीछे रोती बिलखती पत्नी, दो पुत्रियां एवं एक पुत्र को छोड़ गया है।
विज्ञापन
ससुर बोले दामाद के घर का नहीं पता
शक्तिफार्म। हत्या के आरोपी रमेश की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व आनंदनगर निवासी बालकरन की पुत्री माया के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार माया बीमार रहती थी। इसलिए उन्होंने शादी के दौरान बिचौलिये से रमेश के बारे में ज्यादा पूछताछ भी नहीं की। उस समय रमेश बरा गांव में किराए के मकान पर रहता था और वहीं से बारात लेकर आनंदनगर आया था। बेटे का जन्म होने के कुछ समय बाद ही माया की मौत हो गई थी। बालकरण के परिवार ने नाती को अपने पास रख दामाद से रिश्ता खत्म कर दिया था। तब से नाती पवन की देखभाल बालकरण का परिवार ही कर रहा है।
हत्यारोपी रमेश लगभग डेढ़ साल पूर्व आनंदनगर आकर प्रकाश चंद्र आर्य की गोशाला में मवेशियों की देखभाल का कार्य करने लगा। प्रकाश के दुबई में नौकरी करने से गोशाला को उनकी पत्नी प्रतिभा आर्य संचालित कर रही हैं। प्रतिभा ने बताया कि कई बार आरोपी रमेश से पूछने के बावजूद उसने कभी अपना पता नहीं बताया और न ही पहचान पत्र दिया।
इधर ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी रमेश नशे का आदी था। रोजाना कच्ची शराब पीना उसकी आदत में शुमार था। शराब के नशे में अक्सर लोगों से झगड़ा भी किया करता था। करीब एक हफ्ते पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति के साथ झगड़ रहे रमेश को समझाने गए गोशाला स्वामी प्रकाश के भाई को रमेश ने पैरों पर काट लिया था।