फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsyari rain, snow peaks

मुनस्यारी में बारिश, चोटियों पर हिमपात

Fri, 03 Mar 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/डीडीहाट Updated Fri, 03 Mar 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Munsyari rain, snow peaks
कालापानी में बर्फ से ढंके आईटीबीपी के कैंप - फोटो : अमर उजाला

मुनस्यारी में शुक्रवार सुबह फिर बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई रिमझिम बारिश के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ। पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा में पिछले चार दिनों से लगातार बर्फ गिर रही है। मुनस्यारी में शुक्रवार को भी कड़ाके की ठंड का असर बना रहा।

विज्ञापन


उधर, कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बूंदी से लेकर लिपुलेख तक के इलाके में लगातार बर्फ गिर रही है। कालापानी, गर्ब्यांग, नाभीढांग में लगातार हो रहे हिमपात से कुमाऊं मंडल विकास निगम के सभी यात्रा पड़ाव, आईटीबीपी और एसएसबी की अग्रिम चौकियां बर्फ से ढक गई हैं। केएमवीएन को इस बार पड़ावों की मरम्मत में ज्यादा समय खर्च करना पड़ेगा। वहीं, आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों को गश्त के समय सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इस समय एवलांच का खतरा भी बना रहता है। मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed