{"_id":"576190aa4f1c1b4d1f11cdf1","slug":"munsyari-public-school-in-football-the-team-won-vivekananda","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल में मुनस्यारी पब्लिक स्कूल, विवेकानंद की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल में मुनस्यारी पब्लिक स्कूल, विवेकानंद की टीम जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
विजेता बालिकाओं की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोहार क्लब की ओर से आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। समापन में मुख्यमंत्री हरीश रावत को आना था, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। अंडर-14 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता मुनस्यारी पब्लिक स्कूल ने जीती। फाइनल में उसने मुनस्यारी ब्वायज बी की टीम को 2-0 से हराया। इस मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मुनस्यारी पब्लिक स्कूल के सौरभ पंचपाल को मिला।
विज्ञापन
अंडर-14 बालिका वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर की बालिकाओं ने जीआईसी मुनस्यारी की टीम को 4-3 से हराया। इस मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विवेकानंद विद्या मंदिर की मानसी पांगती को मिला। अंडर-14 में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर विवेकानंद विद्या मंदिर के त्रिभुवन रहे। वॉलीबाल में तल्ला बाजार ब्वायज ने घोरपट्टा की टीम को हराया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार तल्ला बाजार टीम को बाबी खर्कवाल को मिला। टेबल-टेनिस एकल में रोहिताश जंगपांगी ने प्रभात पांगती को हराया।
विज्ञापन
युगल में रोहिताश जंगपांगी और त्रिलोक बृजवाल की जोड़ी ने गुणवंत मर्तोलिया और सत्यम क्वीरियाल को हराया। कैरम एकल में पंकज दारपा ने सुंदर टोलिया को शिकस्त दी। युगल में जितेंद्र ज्येष्ठा और त्रिलोक राम की जोड़ी ने पंकज दारपा और कविराज कोरंगा को हराया। बैडमिंटन एकल में वी जैन ने मनीष नेगी को और युगल में वी जैन, भावेश जंगपांगी ने मनीष नेगी और शुभम रावत को हराया। शतरंज एकल में देवेंद्र कुमार ने नवीन कुमार को पराजित किया। विजेता, उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
विज्ञापन