फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsyari Festival

मुनस्यारी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Wed, 02 Dec 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन

मुनस्यारी महोत्सव जारी है। पिथौरागढ़ से आए प्रकाश रावत एंड पार्टी ने लोकगीतों में लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। प्रकाश रावत ने अपना परंपरागत गीत ‘लठि टेकी बोजो बोक्यो लाउ लाउ लाउ, दिल मेरो बीतिया हजूर लाउ लाउ लाउ’ गाया तो लोग अपनी सीटों पर खड़े होकर नाचने लगे। कड़ाके की ठंड के कारण रात के कार्यक्रम जल्दी पूरे हो रहे हैं। कल रात कुछ स्थानीय कलाकारों ने भी कार्यक्रम पेश किया। इनमें ढुस्का नृत्य को बेहद पसंद किया गया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यहां पहुंचकर महोत्सव को दो दिन और बढ़ाने का सुझाव दिया था। महोत्सव स्थल पर 100 स्टाल लगे हैं। इनमें स्थानीय लोग अपने उत्पादों को लेकर पहुंचे हैं। अभी उत्पादों की पूरी बिक्री नहीं हो पाई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि समाजसेवी तारा पांगती और विशिष्ट अतिथि श्रीराम धर्मशक्तू थे। दोनों अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इतने व्यापक स्तर पर महोत्सव का आयोजन कर आयोजकों ने बेहतरीन पहल की है। विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है और वह अपने पसंद के उत्पाद लेकर जा रहे हैं। ब्लाक प्रमुख नरेंद्र रावत ने कहा कि यह आयोजन भविष्य में और व्यापक रहेगा। संचालन लक्ष्मण सिंह पांगती ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, देवेंद्र बृजवाल समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन


स्टालों में लग रही लोगों की भीड़
मुनस्यारी महोत्सव में लगे स्टालों में भारी भीड़ लग रही है। हस्तशिल्प के उत्पादों को लोग खरीद भी रहे हैं और उनकी कला के बारे में जानकारी भी हासिल कर रहे हैं। इनमें लकड़ी, रिंगाल से बने सजावटी सामान अधिक है। लोग घरों में सजाने के लिए इस सामग्री को खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed