फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM Pushkar Singh Dhami Announced Munsiyari will become Nagar Panchayat

Pithoragarh: मुनस्यारी को बनाया जाएगा नगर पंचायत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा

Tue, 06 Dec 2022 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2022 12:31 AM IST
सार

जोहार क्लब मैदान में मुनस्यारी महोत्सव के शुभारंभ पर सीएम धामी ने महान सर्वेयर नैन सिंह को नमन किया।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami Announced Munsiyari will become Nagar Panchayat
मुनस्यारी महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर सीएम का माल्यार्पण कर स्वागत करते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जोहार की पावन भूमि नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण तो है ही इसका इतिहास भी गौरवशाली है। सोमवार को मुनस्यारी महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने महोत्सव समिति को आठ लाख रुपये देने, मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाने सहित कई अन्य घोषणाएं कीं। कहा कि मुनस्यारी के लिए अब तक 66 घोषणाएं की गई हैं जिसमें 32 घोषणाएं पूरी हो गई हैं। 34 घोषणाएं अग्रसारित हैं।

विज्ञापन


जोहार क्लब मैदान में मुनस्यारी महोत्सव के शुभारंभ पर सीएम धामी ने महान सर्वेयर नैन सिंह को नमन किया। उन्होंने मुनस्यारी के पद्मश्री पुरस्कार विजेता हुकुम सिंह पांगती, पद्मश्री लवराज धर्मशक्तू, पूर्व मुख्य सचिव डॉ. आरएस टोलिया का नाम लेते हुए कहा कि मुनस्यारी ऐसे महान लोगों की धरती है। इस दौरान सीएम ने मुनस्यारी क्षेत्र के 42 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया।
विज्ञापन


सीएम के साथ लखनऊ विवि में पढ़ने वाले सहपाठियों ने उन्हें नंदा देवी बेस कैंप का स्मृति चिह्न भेंट किया। विधायक हरीश धामी ने मुनस्यारी महोत्सव की शुरुआत की जानकारी देते हुए कहा कि 2017 के बाद सरकार की ओर से महोत्सव के लिए आर्थिक सहायता बंद हो गई। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई माउंटेन ट्रेल बाइकिंग भी आज बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम की घोषणाएं
- मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाने
- एकलव्य विद्यालय खोलने
- मुनस्यारी में गो रक्षा के लिए सहयोग करने
- बौना में गार्डर पुल का निर्माण करने
- चंपावत जिले के घास के मैदानों में बकरियों को चराने की अनुमति दिलाने

विधायकों के प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्य होगा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी विधायकों से जरूरतों के 10 प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा किमुनस्यारी को भी उत्कृष्ट बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। बताया कि वह पहली बार बचपन में पिता के साथ मुनस्यारी आए थे। मुनस्यारी जैसा रमणीक स्थल विश्व में मिलना मुश्किल है। 


मेरी सरकार को सीमांत का समर्थन चाहिए : धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री सीमांत के गांवों के विकास के लिए काफी गंभीर हैं। उन्होंने सीमांत के अंतिम गांवों को देश का पहला गांव माना है। कहा कि सरकार वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए सरकार कार्य कर रही है। आगे भी लोकल उत्पादों को बढ़ावा देकर लोकल उत्पादों को बनाने वालों को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को सीमांत का भी समर्थन चाहिए। कहा कि सरकार ने 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए रोड मैप बनाया है, जिस पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भेड़ चराने के लिए तराई में अनुमति दे दी गई है। विशिष्ट पहचान वाले उत्पादों का राजकीय व्यवस्थाओं में उपयोग कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed