फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Munsiyari and Dharchula, snowfall on the peaks of the city

बृहस्पतिवार की रात फिर हुआ हिमपात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Munsiyari and Dharchula, snowfall on the peaks of the city
धारचूला के सोसा गांव में भारी बर्फवारी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
बृहस्पतिवार रात एक बार फिर मुनस्यारी, धारचूला की ऊंची चोटियों के साथ ही जिला मुख्यालय की ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ है। मुनस्यारी के निचले इलाकों में जमकर बर्फ गिरी है। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

बर्फबारी से शुक्रवार को मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान जहां शून्य से एक डिग्री नीचे था। वहीं जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को मौसम कुछ हद तक खुला था। चंपावत में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने ठंड में इजाफा किया। सुबह दस बजे बाद धूप तो निकली लेकिन हवा के चलते ठंड कम नहीं हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात जिला मुख्यालय में बारिश हुई। जिला मुख्यालय की ऊंची चोटियों चंडाक, थलकेदार, सौड़लेख समेत तमाम चोटियों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह इन चोटियों में बर्फ की चादर बिछी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नामिक, मिलम में दो से तीन फीट बर्फ गिरी है। कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटॉप में भी भारी बर्फबारी हुई। कालामुनी, बेटुलीधार में आधा फीट तक बर्फ गिरी। धारचूला से मिली जानकारी क अनुसार चौदास घाटी के पांगू से ऊपरी इलाके में डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। सोसा गांव बर्फ से ढक गया है।

दारमा घाटी के पंचाचूली ग्लेशियर के निकट बसा दांतू गांव में बर्फबारी का नजारा। अमर उजाला

दारमा घाटी के पंचाचूली ग्लेशियर के निकट बसा दांतू गांव में बर्फबारी का नजारा। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed