{"_id":"9419525546aa3d1ae30ef985713f881b","slug":"municipal-office-smashed-fences-encroachments-removed-12-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका दफ्तर की चहारदीवारी तोड़ी, 12 लोगों के अतिक्रमण भी हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका दफ्तर की चहारदीवारी तोड़ी, 12 लोगों के अतिक्रमण भी हटाए
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 11 Aug 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने मंगलवार को अभियान की शुरुआत नगरपालिका दफ्तर की चहारदीवारी को तोड़ने के साथ की। नगरपालिका का मुख्य गेट और करीब 25 मीटर लंबी चहारदीवारी जेसीबी लगाकर तोड़ दी गई। नगरपालिका से सटे पुराना तहसील भवन की चहारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया गया। उसके बाद अभियान महात्मा गांधी मार्ग (लाशघर रोड) में चला। मंगलवार करीब 12 लोगों के अतिक्रमण प्रशासन ने हटा दिए। कुछ लोगों ने खुद ही कब्जा हटाना शुरू कर दिया। बुधवार को भी महात्मा गांधी मार्ग से लेकर गांधी चौक तक अभियान चलेगा।
अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि किसी भी व्यक्ति ने अतिक्रमण हटाने का कोई विरोध नहीं किया। लोग सहयोग की भावना से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी मार्ग में पिछली बार चिह्नित अतिक्रमण नहीं हट पाए थे। इस बार सभी अतिक्रमण हटा लिए जाएंगे। नगरपालिका की चहारदीवारी अतिक्रमण के दायरे में थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकारी और निजी हर अतिक्रमण को हटाने के लिए समान तरीके से कदम उठा रहा है। इससे किसी प्रकार के विवाद की कोई नौबत नहीं आएगी। एसडीएम ने बताया कि मुख्य नगर में अतिक्रमण हटाने के बाद अगले चरण में मोहल्लों में भी अभियान चलाया जाएगा। कुछ लोगों ने रास्तों के ऊपर अतिक्रमण कर दिया है। उधर, अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने से लोगों में हड़कंप मचा है।