{"_id":"5c3b756cbdec22731e1ab9ec","slug":"munasyaaree-mein-barphabaaree-baarish-se-badhee-thand","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में बर्फबारी, बारिश से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में बर्फबारी, बारिश से बढ़ी ठंड
Sun, 13 Jan 2019 10:59 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में हुआ हिमपात ।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की ऊंची चोटियों में शनिवार रात से बर्फबारी शुरू हो गई। मुनस्यारी और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को फिर से बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते थल-मुनस्यारी सड़क कालामुनि से बलाती बैंड के बीच बंद हो गई। इससे कई सड़क के दोनों ओर फंस गए। बर्फबारी और बारिश के चलते क्षेत्र में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार रात हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी, पंचाचूली आदि चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ। रविवार तड़के नया बस्ती, खलियाटॉप, बलांती, बेटुलीधार, कालामुनि, खुजानी, मर्तोलीथौड़, महेश्वर कुंड आदि जगहों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी कस्बे में भी सुबह से बर्फबारी जारी रही। बर्फबारी के चलते थल-मुनस्यारी मार्ग दोपहर 12 बजे से कालामुनि से बलांती के बीच बंद हो गया।
सड़क खोलने के लिए लोनिवि ने स्नोकटर लगाया है। इस दौरान कई वाहन सड़क पर फंसे रहे। दोपहर में बर्फबारी रुकने के बाद क्षेत्र में बूंदाबांदी शुरू हो गई लगातार हो रही बर्फबारी से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग सुबह से ही आग का सहारा लेते दिखाई दिए। पिछले 24 घंटे में क्षेत्र का अधिकतम तापमान पांच और न्यूनतम माइनस पांच डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सीमांत में शीतलहर का प्रकोप तेज
उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी से सीमांत इलाके में शीतलहर का प्रकोप जारी है। रविवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे। दोपहर में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। अलबत्ता बादलों का दबाव भारी पड़ गया। दोपहर एक बजे के आसपास अधिकांश जगहों पर हल्की बूूंदाबांदी हुई। इससे ठंड में ओर इजाफा हो गया। जिले के गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, चौकोड़ी, नाचनी, डीडीहाट, अस्कोट, कनालीछीना आदि जगहों पर लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। चुभन भरी हवाओं के चलते शाम होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।