फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Movement of heavy vehicles stopped between Sinkholi-Bagdi village

Pithoragarh News: सिनखोली-बगड़ी गांव के बीच भारी वाहनों की आवाजाही बंद

Tue, 20 May 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles stopped between Sinkholi-Bagdi village
सिनखोली-बगड़ी गांव के बीच टूटी सड़क की दीवार। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-जौलजीबी सडक पर सिनखोली और बगड़ी गांव के बीच शिव मंदिर के नजदीक सड़क की दीवार क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। दीवार गिरने से सड़क काफी संकरी हो गई है। इसके चलते छोटे वाहनों की ही आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सहायक अभियंता दौलत चंद ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने चालकों से सावधानी से वाहन चलाने का अनुरोध किया है। बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होने से अमतड़ी, रणवा, डौडा, दौबांस, चक्द्वारी, घिंघरानी, पंतसेरा ,बगड़ीगांव, द्वालीसेरा के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सड़क को शीघ्र ठीक किए जाने की मांग की है। अवर अभियंता चंदन कोहली ने बताया कि शिव मंदिर के पास भारी वाहनों से सड़क की दीवार कुछ गिर गई है। आवाजाही को सुगम बनाने के लिए पहाड़ की कटिंग की जा रही है। दो-तीन दिनों में सड़क पर यातायात सुचारु हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed