फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mountaineer welcomes

पर्वतारोही लवराज का स्वागत

Tue, 04 Jul 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 04 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Mountaineer welcomes
पिथौरागढ़ स्थित मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण करते लवराज धर्मशक्तू - फोटो : अमर उजाला

छह बार एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू ने कहा कि वह फिर से एवरेस्ट पर चढ़ेंगे। 48 वर्षीय लवराज के जोश और जुनून में कोई कमी नहीं है। सीमा सुरक्षा बल में सहायक सेनानी पद पर तैनात लवराज पिछले महीने छठी बार एवरेस्ट पर चढ़े थे। लवराज का मंगलवार शाम पर्यटक आवासगृह में स्वागत किया गया। मुनस्यारी के बोना गांव निवासी लवराज लंबे समय बाद अपने गृह जनपद में आए हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि लवराज पूरे देश का गौरव हैं। पिथौरागढ़ जिले के लिए यह और भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वह यहीं के निवासी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान को फतह करने से पहले मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए पर्वतारोहण की उच्च तकनीक की जरूरत होती है। पहाड़ के नौजवान पर्वतारोहण आसानी से कर सकते हैं। बाद में लवराज ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करने पर ही हिमालय को बचाया जा सकता है। ऐसे कामों में व्यापक भागीदारी होनी चाहिए। इस दौरान हर सिंह, दीपक बिष्ट, राजेंद्र सिंह, पद्म सिंह, महेश, शंकर, संजय पुनेठा आदि कर्मचारी थे। 
विज्ञापन


पर्वतारोही लवराज धर्मशक्तू का अभिनंदन आज
छह बार एवरेस्ट पर चढ़ने वाले महान पर्वतारोही पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू का बुधवार को यहां नगरपालिका हाल में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। अभिनंदन समारोह के संयोजक जुगल किशोर पांडे ने बताया कि सुबह 11 बजे से विभिन्न संगठनों के लोग, खिलाड़ी नगरपालिका हाल में एकत्र होंगे। इस मौके पर लवराज अपने अनुभवों को साझा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed