फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Mostamanu Festival

मोस्टामानू महोत्सव संपन्न

Sat, 19 Sep 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ तीन दिनी मोस्टामानू महोत्सव संपन्न हो गया है। समापन पर आंचल लोक कला उत्थान समिति हल्द्वानी, देवभूमि सांस्कृतिक समिति झूलाघाट, दर्पण कला मंच के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रमों से लोगों का मन मोहा तो लोक गायक मनोज रावत, प्रकाश रावत ने गीतों की झड़ी लगाई। लोक गायक प्रकाश रावत के गीत ‘लट्ठी टेक्यो, बोजो बोक्यो लाउं लाउं लाउं, दिन मेरो बीती ग्यो हुजूर लाउं लाउं लाउं’ गीत पर दर्शक खूब झूमे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने किया। महोत्सव का समापन पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने किया। महोत्सव समिति के संरक्षक जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, महोत्सव समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त कांडपाल, तुलती दत्त पांडे, पुष्कर बिष्ट, राजेंद्र कांडपाल, ललित मोहन धानिक ने महोत्सव में सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया। समापन अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला महर, जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया आदि मौजूद थे। संचालन जनार्दन उप्रेती और कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed