{"_id":"5e63db948ebc3eeb314f474e","slug":"more-than-60-tourists-stranded-in-kalamuni-pithoragarh-news-hld3765514123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के कारण कालामुनि में फंसे 60 से अधिक पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के कारण कालामुनि में फंसे 60 से अधिक पर्यटक
विज्ञापन
मुनस्यारी में बफबारी में फंसी महिला पर्यटक को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात और शनिवार सुबह मुनस्यारी में हिमपात हुआ। शुक्रवार शाम को कालामुनि में एक फीट हिमपात होने से पर्यटकों के वाहन फंस गए। पुलिस ने मार्ग पर फंसे कुछ पर्यटकों को सुरक्षित निकालकर मुनस्यारी पहुंचाया जबकि 60 से अधिक लोगों ने ईको पार्क में इगलू रेस्टोरेंट में शरण ली। शनिवार को सभी लोग मुनस्यारी चले गए।
शुक्रवार शाम से ही मुनस्यारी में हिमपात शुरू हो गया। रात भर बर्फबारी होती रही। कालामुनि में एक फीट से अधिक हिमपात होने से मुनस्यारी की ओर जा रहे वाहन फंस गए। वाहनों का संचालन नहीं हो पाने से 15 से लोग 17 किलोमीटर पैदल चलकर मुनस्यारी पहुंचे। रातापानी से मुनस्यारी थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने कई लोगों को मुनस्यारी तक पहुंचाया।
पर्यटकों के छह से अधिक वाहन अधिक बर्फबारी के कारण वापस बिर्थी चले गए। मार्ग पर फंसे पर्यटकों सहित अन्य स्थानीय लगभग 60 लोगों को ईको पार्क में बृजेश धर्मशक्तू और उनकी टीम ने सुरक्षित अपने रेस्टोरेंट तक पहुंचाया। पीडब्लूडी ने जेसीबी भेजकर सड़क में पटी बर्फ को हटाया।

चौंदास घाटी के सोसा गांव में भारी बर्फबारी हुई है। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

मुनस्यारी में हुई भारी बर्फबारी। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन