फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   More Post Vacant of Teachers

जिले के 16 बालिका स्कूलों में 40 शिक्षिकाओं के पद रिक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
More Post Vacant of Teachers
More Post Vacant of Teachers
पिथौरागढ़। जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ाने के लिए खोले गए 16 बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) और हाईस्कूलों में वर्षों से 40 शिक्षिकाओं के पद खाली हैं। इनको भरने के लिए शासन से पत्राचार भी किया जाता है लेकिन लंबे समय से इन पदों को नहीं भरा गया है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में 11 जीजीआईसी और पांच हाईस्कूल हैं जिनमें सुनहरे भविष्य के सपने लेकर 2100 बेटियां पढ़ रही हैं। इन स्कूलों में शिक्षिकाओं के 40 पद वर्षों से खाली हैं। गणित, विज्ञान, जीवविज्ञान, हिंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक न होने से छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी उठानी पड़ती है। बेटियां भविष्य के सपने लिए स्कूलों में तो पहुंच रही हैं लेकिन महत्वपूर्ण विषय की शिक्षिकाएं न होने के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। मुनस्यारी और कनालीछीना विकासखंड मुख्यालयों के स्कूलों में शिक्षिकाओं की सबसे अधिक कमी है। मुनस्यारी में आठ तो जीजीआईसी कनालीछीना में जीव विज्ञान सहित तीन विषयों की शिक्षिकाओं के पद खाली हैं। जिन विषयों में शिक्षिकाएं नहीं हैं, उन विषयों की पढ़ाई छात्राओं को स्वयं करनी होती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को कोचिंग की सुविधा भी नहीं मिल पाती है। सीईओ एके जुकरिया ने बताया कि खाली पदों को भरने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर पर शिक्षिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि जल्द यहां पर सभी पदों पर तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed